Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा की थाना जारचा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 4 इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा की थाना जारचा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 4 इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा की थाना जारचा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे 15-15 हजार रुपये के इनामी चार शातिर गौकशी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो अवैध हथियार .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक वैगनआर कार और गौकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

गोपनीय सूचना और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने समाना नहर के पास कार्रवाई करते हुए इनामी बदमाश अरमान पुत्र भूरे, उवैश पुत्र आरिफ, सुलेमान पुत्र असलम और शकील पुत्र कल्लू को धर दबोचा। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी संगठित गैंग बनाकर गौकशी की वारदातों को अंजाम देते थे और अवैध धन अर्जित करते थे। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img