जंतर मंतर पर अरविंद केजरीवाल ने जनता की अदालत में पूछे पांच सवाल

1-जिस तरह मोदी जी देश भर में लालच देकर या ED CBI का डर दिखाकर दूसरी पार्टी के नेताओं को तोड़ रहे हैं, सरकारें गिरा रहे हैं- क्या ये देश के लोकतंत्र के लिए सही है? क्या आप नहीं मानते ये भारतीय जनतंत्र के लिए हानिकारक है?

2-देश भर में सबसे ज्यादा भ्रष्ट्राचारी नेताओं को मोदी ने अपनी पार्टी में शामिल करवाया। जिन नेताओं को कुछ दिन पहले उन्होंने खुद सबसे भ्रष्ट्राचारी बोला। जिन नेताओं को अमित शाह जी ने भ्रष्ट्राचारी बोला। कुछ दिन बाद उन्हें बीजेपी में शामिल करवा लिया? क्या आपने ऐसी बीजेपी की कल्पना की थी ? क्या इस प्रकार की राजनीति पर आपकी सहमति है?

3- बीजेपी RSS की कोख से पैदा हुई है। कहा जाता है कि ये देखना RSS की जिम्मेदारी है कि BJP पथभ्रष्ट न हो। क्या आप आज की बीजेपी के कदमों से सहमत हैं। क्या आपने कभी मोदी जी से ये सब न करने के लिए कहा ?

4- JP नड्डा ने चुनाव के दौरान कहा कि BJP को RSS की जरूरत नहीं है। RSS बीजेपी की मां समान है। क्या बेटा इतना बड़ा हो गया है कि मां को आंखें दिखाने लगा है? जिस बेटे को पालपोष के बड़ा किया ,प्रधानमंत्री बनाया, आज वो अपनी मातातुल्य संस्था को आंखें दिखा रहा है। जब नड्डा जी ने ये कहा तो आपको दुख नहीं हुआ ? क्या RSS के हर कार्यकर्ता को दुख नहीं हुआ?

5- RSS बीजेपी ने मिलकर ये कानून बनाया था कि 75 वर्ष का होने पर किसी भी व्यक्ति को रिटायर होना पड़ेगा। इस कानून के तहत आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी जैसे बहुत बड़े नेताओं को भी रिटायर कर दिया गया। अब अमित शाह जी कह रहे हैं कि वो रूल मोदी जी पर लागू नही होगा। क्या आप इससे सहमत हैं कि जो रूल आडवाणी जी पर लागू हुआ वो मोदी जी पर लागू नहीं होगा

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img