Delhi: मंडोली इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, रोलिंग मशीन में फंसकर मजदूर की मौत

Delhi: मंडोली इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, रोलिंग मशीन में फंसकर मजदूर की मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र स्थित मंडोली इंडस्ट्रियल एरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर रोलिंग मशीन में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय विकास के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही हर्ष विहार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फैक्ट्री परिसर को घेरते हुए जांच शुरू कर दी। डीसीपी उत्तर-पूर्व आशीष मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक रोलिंग मशीन पर काम कर रहा था, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह मशीन के अंदर जा फंसा। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और क्राइम टीम को भी बुलाया, जिन्होंने दुर्घटनास्थल की बारीकी से जांच की और जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया है, जहां शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही कारणों की पुष्टि की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित सरकारी एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है ताकि फैक्ट्री के सुरक्षा मानकों और मशीनों की कार्य स्थिति की जांच हो सके।

परिवार वालों का आरोप है कि यह हादसा फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है। उनका कहना है कि जिस रोलिंग मशीन में हादसा हुआ, उसमें न तो कोई इमरजेंसी स्विच था और न ही उसके आसपास कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद था। मजदूरों को न तो पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे और न ही किसी प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया था।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img