Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

डेयरी से 60 किलो नकली घी जब्त

नोएडा में मिलावट को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट मोड में है
नोएडा में मिलावट को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट मोड में है

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में मिलावट को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट मोड में है। शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने सेक्टर-49 बरौला की मेन बाजार में नेशनल डेयरी पर छापा मारा। ये डेयरी दो तीन दिन पहले ही शुरू की गई थी। यहां जांच में नकली घी और पनीर मिला। टीम ने 60 किलो नकली घी और 10 किलो पनीर बरामद किया गया। जिसे नष्ट कराया गया। साथ ही पनीर और घी का नमूना लेकर बाकी घी और पनीर को सीज कराया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह व अमर बहादुर सरोज ने बताया कि बुलंदशहर निवासी मोहम्मद आलिम इस डेयरी को चला रहे थे। उन्होंने डेयरी पर ऑफर दिया था। जिसमें 700 प्रति किलोग्राम के दर पर 1 किलोग्राम घी खरीदने पर पर 1 किलोग्राम घी और 250 ग्राम पनीर फ्री दिया जा रहा था। इसके चक्कर में कई लोग यहां से घी खरीदने आ रहे थे। इसकी शिकायत मिली कि घी और पनीर दोनों में ही कुछ गड़बड़ है। जिस पर खाद्य विभाग की टीम ने डेयरी पर छापा मारा। मौके पर जांच की गई तो घी में मिलावट और पनीर भी गड़बड़ मिला।मौके से ही 60 किलोग्राम मिलावटी घी व 10 किलो पनीर बरामद किया गया। पनीर व घी का नमूना लेने के बाद बाकी घी को सीज कर दिया गया व पनीर को नष्ट कर दिया गया। इसी टीम द्वारा सेक्टर 122 नोएडा स्थित सचिन कुमार जैन के प्रतिष्ठान से कुट्टू का आटा एवं गाय का घी का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर पटेल एवं मुकेश कुमार की टीम द्वारा सेक्टर 62 नोएडा आदर्श सब्जी मंडी स्थित करन जनरल स्टोर से कुट्टू के आटे का नमूना लिया गया। वहीं अन्य दुकानों से लिए गए नमूनों को लखनऊ जांच के लिए भेजा गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *