Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Bulandshahr Murder: बुलंदशहर में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की कर दी हत्या, रास्ते में पड़ा मिला था युवक का शव

बुलंदशहर में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की कर दी हत्या, रास्ते में पड़ा मिला था युवक का शव

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी  

बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव शेखुपुरा में दो दिन पहले युवक की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि बीते रविवार की रात गांव शेखुपुरा का कुलदीप अपने खेतों से घर की ओर जा रहा था। रास्ते में पहले से ही मौजूद सचिन ने उस पर हमला कर गला रेत दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि। मृतक कुलदीप व सचिन साथ में पल्लेदारी का कार्य करते थे। तभी से सचिन के कुलदीप की पत्नी के साथ प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने कुलदीप को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की योजना बना ली। पुलिस ने आरोपी सचिन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप, नाइफ कटर व व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी कुलदीप की हत्या

बीते रविवार की रात कुलदीप का शव लहूलुहान अवस्था में खेतों के रास्ते पर पड़ा मिला था। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया। एसपी सिटी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में कुलदीप की हत्या की गई थी। उसकी हत्या में उसकी पत्नी व उसका प्रेमी शामिल था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *