योगी सरकार 2.0: राजभर, दारा समेत इन 4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, भाजपा ने ब्राह्मण से लेकर दलित वोटरों तक रखा ख्याल

Yogi Government Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। लखनऊ स्थित राजभवन में शाम 05 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Yogi Government Cabinet Expansion: देश के सबसे बडे़ राज्य उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet Expansion) का विस्तार हुआ। मंगलवार शाम पांज बजे राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटले ने 4 विधायकों को मंत्री पद की शपथ ली। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om prakash Rajbhar), दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) और सुनील शर्मा (Sunil Sharma) को योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

इसके अलावा आरएलडी की तरफ से पुरकाजी के विधायक अनिल कुमार (Anil Kumar) ने मंत्री पद की शपथ ली। अनिल कुमार दलित जाटव समाज से आते हैं। इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए आरएलडी और बीजेपी जाट, गुर्जर और दलित समीकरण साधने की कोशिश में है।

नए मंत्रियों के लिए विधानभवन में तैयार किए गए कक्ष
इससे पहले शुक्रवार को सीएम योगी (Yogi Adityanath) ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) से राजभवन जाकर मुलाकात की थी। योगी 2.0 सरकार का यह तीसरा कैबिनेट विस्तार होगा। दूसरे विस्तार के बाद योगी के मंत्रिमंडल में 52 मंत्री हैं, जबकि मंत्रिमंडल में आठ मंत्रियों की जगह खाली है। वहीं, सोमवार को सचिवालय प्रशासन विभाग ने नए मंत्रियों के लिए विधानभवन में कक्ष तैयार कराने शुरू कर दिए थे। इसके लिए विभागीय कर्मचारी दिन भर जुटे हुए थे।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img