Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida Murder: ग्रेटर नोएडा में पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा में पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से दंपती के बीच मनमुटाव चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन लड़ाई होती रहती थी। इसी के चलते पति ने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे महिला के परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत मुरशदपुर से जगनपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर शुक्रवार रात पति ने पत्नी निधि की हत्या कर दी। गोली मारकर हत्या करने के बाद पति मौके से फरार हो गया। पुलिस की अब तक की शुरुआती जांच में पता चला है कि काफी समय से दंपती के बीच मनमुटाव चल रहा था। आरोपी पति की अपनी पत्नी से नहीं बनती थी। 31 वर्षीय निधि की चार साल पहले दीपक भड़ाना से शादी हुई थी। वह दिल्ली के सराय काले खां की रहने वाली थी। दीपक भड़ाना का परिवार 13 साल से जगनपुर गांव में रह रहा है। वह मूल रूप से मेरठ के धनपुरा का रहने वाला है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *