Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Noida Storm: आंधी-बारिश से गिरे 400 पेड़ों को हटाने में जुटा नोएडा प्राधिकरण, रात तक सामान्य होगी व्यवस्था

Noida Storm: आंधी-बारिश से गिरे 400 पेड़ों को हटाने में जुटा नोएडा प्राधिकरण, रात तक सामान्य होगी व्यवस्था

नोएडा। गुरुवार को आई तेज आंधी, धूल भरी हवाओं और बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं शहर की हरियाली को भी काफी नुकसान पहुंचाया। नोएडा प्राधिकरण के अनुसार खराब मौसम के चलते शहर के विभिन्न सेक्टरों और प्रमुख मार्गों पर करीब 400 पेड़ और बड़ी शाखाएं टूटकर गिर गईं। इसके कारण कई स्थानों पर सड़कें, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट प्रभावित हुईं तथा यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि तेज हवाओं की रफ्तार कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी। इसी वजह से पुराने और कमजोर पेड़ों के अलावा कई बड़ी शाखाएं भी टूटकर सड़कों पर गिर गईं। कुछ स्थानों पर पेड़ वाहनों के ऊपर भी गिरे, हालांकि अधिकांश घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। मौसम साफ होते ही नोएडा प्राधिकरण ने राहत एवं सफाई कार्य शुरू कर दिया। उद्यान विभाग, स्वच्छता विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की संयुक्त टीमें शहर के विभिन्न हिस्सों में तैनात की गई हैं। जेसीबी मशीनों, क्रेनों और अन्य उपकरणों की मदद से गिरे हुए पेड़ों और शाखाओं को हटाने का कार्य लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार सेक्टरों, मुख्य मार्गों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिन स्थानों पर पेड़ों के कारण यातायात प्रभावित हुआ था, वहां प्राथमिकता के आधार पर मार्गों को साफ कराया जा रहा है ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्राधिकरण का दावा है कि प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से कार्य किया जा रहा है और रात तक अधिकांश स्थानों पर स्थिति सामान्य कर दी जाएगी। साथ ही क्षतिग्रस्त हरित क्षेत्रों का आकलन भी किया जा रहा है, ताकि भविष्य में आवश्यक पौधारोपण और पुनर्विकास की योजना बनाई जा सके। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की है। अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, जिससे शहर की हरियाली और पर्यावरण संतुलन को मजबूत किया जा सके। प्राधिकरण ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि वे टूटे हुए पेड़ों, लटकती शाखाओं और बिजली के तारों के आसपास जाने से बचें। यदि कहीं कोई पेड़ गिरा हुआ दिखाई दे या किसी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न हो, तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग या नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि मानसून पूर्व मौसम की ऐसी घटनाओं को देखते हुए शहर में संवेदनशील स्थानों की पहचान कर अतिरिक्त निगरानी भी की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें