Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

New Delhi : शालीमार बाग में विकास की नई शुरुआत, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई परियोजनाओं का किया शुभारंभ

New Delhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के एसी और एसडी ब्लॉकों में नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं है, बल्कि लोगों के दैनिक जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और गरिमापूर्ण बनाना है।

एसी ब्लॉक और एसडी (सी) क्षेत्र में सड़कों, नालियों और ड्रेनों के निर्माण एवं सुधार के कार्य किए जाएंगे। इन क्षेत्रों में रेडी मिक्स कंक्रीट सड़कों का निर्माण, आरसीसी तकनीक से नालियों का निर्माण, सड़क सुदृढ़ीकरण और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री द्वारा जिन प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया, उनमें एसडी (सी) ब्लॉक में आरएमसी और डेंस कारपेटिंग तकनीक के माध्यम से सड़कों और नालियों का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही एसडी (सी) ब्लॉक से एलडी कोहाट मेट्रो स्टेशन तक आरसीसी तकनीक से नई नाली के निर्माण की आधारशिला रखी गई, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।

इसके अलावा शालीमार बाग स्थित नेहरू पार्क, अपना पार्क और सेंट्रल पार्क सहित एसी ब्लॉक के विभिन्न पार्कों में वॉकवे, वॉकिंग ट्रैक, बाउंड्री वॉल और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन कार्यों का उद्देश्य पार्कों को अधिक सुरक्षित, सुंदर और नागरिकों के उपयोग के लिए सुविधाजनक बनाना है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि एसी ब्लॉक में पार्किंग की समस्या को ध्यान में रखते हुए नई सरफेस पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसके साथ ही शालीमार बाग के एडी, एजे, एएल, एई, एएफ और एसडी (सी) ब्लॉकों में गलियों, ड्रेनों और पार्कों से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों के अंतर्गत गलियों और ड्रेनों का पक्कीकरण, पार्कों में वॉकवे और बाउंड्री वॉल की मरम्मत, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और स्थानीय जरूरतों के अनुसार आधारभूत नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें