Delhi: हर पल उत्सव बनाएगी ब्रह्मा कुमारी संस्था, बी. के. शिवानी का विशेष कार्यक्रम 1 दिसंबर को

Delhi: हर पल उत्सव बनाएगी ब्रह्मा कुमारी संस्था, बी. के. शिवानी का विशेष कार्यक्रम 1 दिसंबर को

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के स्वास्थ्य विहार स्थित ब्रह्मा कुमारी संस्था के कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें आगामी 1 दिसंबर को आयोजित होने वाले बी. के. शिवानी के विशेष कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज की तेज भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को प्रेरित करना और उन्हें मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक शांति प्राप्त करने के उपाय सिखाना है। कार्यक्रम में मोटिवेशनल सत्र के जरिए तनावमुक्त जीवन जीने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में 4 से 5 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है, लेकिन अनुमान है कि इसमें इससे भी अधिक लोग भाग ले सकते हैं। ब्रह्मा कुमारी संस्था के माध्यम से बी. के. शिवानी मेडिटेशन और आत्मिक शांति की दिशा में काम करती हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

बी. के. शिवानी, जो एक प्रसिद्ध मोटिवेशनल प्रवक्ता हैं, अपने सत्रों के जरिए लोगों को ध्यान और आत्म-अवलोकन के महत्व को समझाती हैं। यह कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों के लिए खुला रहेगा और लोगों को आंतरिक शांति प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img