Hindu Conference Tilak Nagar: तिलक नगर में विशाल हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन, संस्कार और आत्मरक्षा का संदेश

Hindu Conference Tilak Nagar: तिलक नगर में विशाल हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन, संस्कार और आत्मरक्षा का संदेश
नई दिल्ली के तिलक नगर स्थित गणेश नगर और महावीर नगर क्षेत्र में रविवार को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की विशेष शोभा श्रीमन जगद्गुरु स्वामी महायोगी महाराज की उपस्थिति से बढ़ी, जिन्होंने अपने आशीर्वचनों में सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और आत्मबल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के समय में सनातन मूल्यों को जीवन में अपनाकर ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राध्यापिका एवं अर्थशास्त्री डॉ. हरीश ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में महेंद्र दीवान ने समाज के समक्ष वर्तमान चुनौतियों और उनके समाधान पर अपने विचार रखे। सम्मेलन की शुरुआत वंदेमातरम् के सामूहिक गायन से हुई, जिसके बाद श्री सनातन धर्म मंदिर गणेश नगर की महिला भजन मंडल द्वारा राम नाम के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। भजन मंडल के दीपक धवन, इंदु गुप्ता, सोना रावत सहित अन्य सदस्यों ने अपनी प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समाजसेवी कर्मवीर त्यागी और उनकी टीम द्वारा ताइक्वांडो का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया, जिसने युवाओं और बच्चों को आत्मरक्षा के प्रति प्रेरित किया। इसके साथ ही हरीश पुरोहित और स्वयंसेवकों ने आत्मरक्षा की निहत्थी कला तकनीकों का प्रदर्शन कर लोगों को यह संदेश दिया कि आत्मरक्षा के लिए केवल शारीरिक शक्ति ही नहीं, बल्कि सही तकनीक और आत्मविश्वास भी आवश्यक है।
इस अवसर पर राकेश सब्बरवाल ने “पंच परिवर्तन” विषय पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए सामाजिक बदलाव में व्यक्तिगत भूमिका की आवश्यकता पर जोर दिया। इसी विषय पर स्थानीय छात्र-छात्राओं द्वारा एक नुक्कड़ नाटिका भी प्रस्तुत की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। सम्मेलन के अंतर्गत इससे पूर्व 1 फरवरी को श्री सनातन धर्म मंदिर गणेश नगर में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता और हनुमान चालीसा पठन प्रतियोगिता के विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विजेताओं को डॉ. हरीश, हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज गुप्ता और सचिव सुमीत अलघ द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। हनुमान चालीसा प्रतियोगिता के विजेताओं ने सामूहिक चालीसा पाठ भी प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम स्थल पर दिलीप और उनकी टीम द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। सचिव सुमीत अलघ ने अपने संबोधन में समाज में संस्कार, सुरक्षा और संगठन की आवश्यकता पर विस्तार से विचार रखे। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक अमर सिंह, स्थानीय पार्षद हरीश ओबेरॉय और विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सेठ राम निवास गुप्ता की उपस्थिति भी रही।
सम्मेलन का समापन भारत माता की सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ किया गया। अंत में उपस्थित जनसमूह ने समाज में एकता, संस्कार और सनातन संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ




