Kargil Vijay Diwas 2024: करगिल से पीएम मोदी की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, आतंकियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने दूंगा

Kargil Vijay Diwas 2024: करगिल से पीएम मोदी की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, आतंकियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने दूंगा

25वें करगिल विजय दिवस पर पीएम मोदी ने द्रास पहुंचकर शहीदों को श्रृद्धांजलि दी। मोदी ने 1999 के कारगिल वॉर को याद करते हुए कहा कि कारगिल में हमने केवल युद्ध नहीं जीता था, हमने सत्य, संयम और सामर्थ्य का अद्भुत परिचय दिया था। आप जानते हैं कि भारत उस समय शांति के लिए प्रयास कर रहा था। बदले में पाकिस्तान ने फिर एक बार अपना अविश्वासी चेहरा दिखाया। लेकिन सत्य के सामने असत्य और आतंक की हार हुई। साथियों पाकिस्तान ने अतीत में जितने भी दुष्प्रयास किए उसे मुंह की खानी पड़ी। लेकिन पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा है, वो आतंकवाद के सहारे प्रॉक्सी वॉर के सहारे अपने आपको प्रासंगिक बनाए रखने का प्रयास कर रहा है। लेकिन आज जब मैं उस जगह से बोल रहा हूं जहां आतंक के आकाओं को ये आवाज सीधे सुनाई पड़ रही है। मैं आतंकवाद के इन सरपरस्तों को कहना चाहता हूं कि उनके नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

हमारे जांबाज पूरी ताकत से दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। लद्दाख हो या फिर जम्मू-कश्मीर विकास के सामने आ रही हर चुनौती को भारत परास्त करके ही रहेगा। कुछ ही दिन बाद इस 5 अगस्त को आर्टिकल 370 का अंत हुए 5 साल पूरे होने जा रहा है। कश्मीर आज नए भविष्य की बात कर रहा है, बड़े सपनों की बात कर रहा है। जम्मू-कश्मीर की पहचान जी-20 जैसी ग्लोबल समिट की अहम बैठक करने के लिए हो रही है, इंफ्रा विकास के साथ-साथ कश्मीर और लेह लद्दाख में पर्यटन सेक्टर भी तेजी से विकास कर रहा है। दशकों बाद कश्मीर में सिनेमाघर घुला है। साढ़े तीन दशक के बाद पहली बार श्रीनगर में ताजिया निकला है। धरती का हमारा स्वर्ग तेजी से शांति और सौहार्द की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आज लद्दाख में भी विकास की नई धारा बन रही है। सिंकुन ला टनल के निर्माण का काम पूरा हुआ है, इसके जरिए लद्धख पूरे साल हर मौसम में देश से कनेक्टेड रहेगा। ये टनल लद्दाख के विकास के लिए नई संभावनाओं का नया रास्ता खोलेगा।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img