हरियाणाराज्य

Faridabad: फरीदाबाद में मंत्री विपुल गोयल ने नहीं मनाया जन्मदिन, पहलगाम हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Faridabad: फरीदाबाद में मंत्री विपुल गोयल ने नहीं मनाया जन्मदिन, पहलगाम हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में आज कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया। खास बात यह रही कि आज विपुल गोयल का जन्मदिन था, लेकिन उन्होंने इस बार जन्मदिन नहीं मनाया और न ही किसी से बधाई ली। मंत्री गोयल ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में जश्न मनाना उचित नहीं है। हवन यज्ञ में हरियाणा के राज्य मंत्री राजेश नागर, भाजपा कार्यकर्ता और कई सामाजिक संगठन शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछ कर जिस तरह से निर्दोष लोगों की हत्या की, वह मानवता पर धब्बा है। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना विदेशी दौरा बीच में छोड़कर भारत लौटकर सर्वदलीय बैठक की। सरकार ने पाकिस्तान जाने वाली नदी का पानी रोक दिया है, यह तो केवल ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है।

विपुल गोयल ने भावुक होते हुए कहा कि हर साल वह जन्मदिन धूमधाम से मनाते थे, लेकिन इस बार उन्होंने शांति और प्रार्थना को प्राथमिकता दी। सरकार और पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। राज्य मंत्री राजेश नागर ने भी इस हमले को कायराना बताते हुए कहा कि सरकार आतंकियों और उनके सरपरस्तों को ऐसा सबक सिखाएगी, जिसे देखकर आने वाली पीढ़ियां कांप जाएंगी। उन्होंने कहा कि देश किसी भी कीमत पर आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा।

>>>>>>>>
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button