भारतहरियाणा

 हरियाणा, पंचकूला: देश के वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम सरकारी गैर सरकारी संस्थाएं लेंगी हिस्सा

 हरियाणा, पंचकूला: देश के वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम सरकारी गैर सरकारी संस्थाएं लेंगी हिस्सा

हरियाणा, पंचकूला: 10: मई: पंचकूला सेक्टर 5 के यवनिका गार्डन से आज सुबह 11 बजे देश के वीर जवानो के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जिसका समापन सेक्टर 2 के मेजर संदीप सांखला चौक पर शहीद स्मारक पर माल्यापर्ण के साथ होगा। तिरंगा यात्रा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित ज़िले के तमाम सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थान, व्यापार मंडल, महिला मंडल, युवा संगठन, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स, स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाएं, पूर्व सैनिक, वरिष्ठ नागरिक एवं भारी तादाद में ज़िले के आम नागरिक भी सम्मिलित होंगे। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के दुश्मनो को कड़ा सन्देश देना है की आतंकियों के समूल नाश के लिए हिन्दुस्तान का हर नागरिक भारतीय सेना के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर मज़बूती से खड़ा है। भाजपा जिला प्रधान अजय मित्तल ने बताया, तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम पूरी दुनिया को यह सन्देश देना चाहते है कि जब जब भारत पर युद्ध के काले बादल मंडराएं है तब तब भारत का हर नागरिक जाति, पंथ, मजहब उठकर एक सच्चे हिन्दुस्तानी के नाते देश के वीर जवानो के साथ एकजुट होकर अपनी मातृ भूमि एवं मानवता की रक्षा के लिए खड़ा है। जिला प्रधान ने बताया, यह तिरंगा यात्रा किसी राजनीतिक दल या समाज विशेष का नहीं है बल्कि यह तिरंगा यात्रा अपने मातृभूमि से प्रेम करने वाले हर एक हिंदुस्तानी का है। अजय मित्तल ने नगर वासियों से आज की तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वाहन किया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players