Delhi Crime: दिल्ली के करोल बाग में कारोबारी से 3.5 करोड़ के सोने की ज्वेलरी की लूट, दो गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के करोल बाग में कारोबारी से 3.5 करोड़ के सोने की ज्वेलरी की लूट, दो गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के गुलाबी बाग थाना पुलिस की टीम ने करोल बाग के व्यापारी से 3.5 करोड़ के 4.420 किलोग्राम वजन के सोने के ज्वेलरी लूटेरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 224 ग्राम सोने की ज्वेलरी बरामद की है. आरोपितों की पहचान करोल बाग के तरुण बाग और संतू मन्ना के रूप में हुई है, जिन्होंने सह-आरोपितों कुलदीप, कमल, दीपक, मानस और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर लूटपाट की साजिश रची थी. पुलिस इनसे पूछताछ कर अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने में जुट गई है.

उतरी जिला दिल्ली पुलिस ने करोल बाग स्थित ज्वेलरी शोरुम गुलाबी बाग से 3.5 करोड़ रुपए के सोने की ज्वेलरी की लूट का मामला सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. साथ ही लुटे हुए सोने की बरामदगी कर आरोपियों को जेल का रास्ता दिखाया. सोने की ज्वेलरी के बारे में जानकारी एक अंदरूनी सूत्र ने दी थी. जिसे जानकारी को साझा कर लूट का प्लान बनाया गया. आरोपियों ने अपने गैंग के अन्य सदस्य तरुंग बाग, जिसने सह-आरोपी कुलदीप, कमल, दीपक, मानस और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर डकैती की साजिश रच डाली थी. पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने के लिए 200 से अधिक कैमरों के सीसीटीवी को खंगाला, जिसमें आरोपियों तक पहुचने का पुलिस को रास्ता मिला. अपराध को अंजाम देने से पहले और बाद में आरोपियों द्वारा लिए गए सबूतों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. गिरफ्तार किए गए दो आरोपीयों से 224 ग्राम सोना बरामद किया गया है. अन्य फरार अपराधियों की तलाश जारी है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img