‘‘जिस प्रकार मॉडल को कोई भी चीज पकड़ा दी जाती है उसी प्रकार प्रियंका गांधी जी कर रही है’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

‘‘जिस प्रकार मॉडल को कोई भी चीज पकड़ा दी जाती है उसी प्रकार प्रियंका गांधी जी कर रही है’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

 

अंबाला, 18 दिसंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज प्रियंका गांधी को मॉडल बताते हुए कहा कि ‘‘जिस प्रकार मॉडल को कोई भी चीज पकड़ा देते है उसी प्रकार प्रियंका गांधी का ये हाल है’’। वही, विज ने कहा कि सुरजेवाला अंधभक्त होकर एक परिवार की गुलामी कर रहे है।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी संसद में फिलीस्तीन के समर्थन वाला बैग लेकर पहुंची, जिस पर लिखा था फिलिस्तीन आजाद होगा, इस बैग को लेकर लगातार विवाद हो रहा है, के में बारे पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्हांेने कहा कि ये भी कहा कि ‘‘कोई नई बात नहीं है अक्सर जो मॉडलिंग करते है उनके हाथ में कुछ न कुछ पकड़ा दिया जाता है’’।

मीडिया कर्मियों द्वारा सुरजेवाला कह रहे है कि पिछले 10 साल में हमने देखा कि एक व्यक्ति की पूजा और अंधभक्ति से किस प्रकार संस्थाएं मरती रही, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘सुरजेवाला और कांग्रेस पिछले 70 साल से एक ही परिवार की गुलाम बनी हुई है। पीएम मोदी ने काम करके दिखाया है और काम की पूजा होनी चाहिए। विज ने कहा कि सुरजेवाला अंधभक्त होकर एक परिवार की गुलामी कर रहे हैं’’।

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये सरकार का बहुत बेहतरीन निर्णय है, क्योंकि बार-बार आचारसंहिता लगने की वजह से कामों की रफ्तार रुक जाती है। वहीं, इसे लेकर कांग्रेस ने कहा कि सरकार के पास दो तिहाई बहुमत नहीं है इस पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि ‘‘अब ये प्रॉपर्टी हाउस की है और पास हाउस ने करना है कोई इंडिविजुअल इसको लेकर कुछ नहीं कह सकता’’।

सुप्रीम कोर्ट में आज शंभू बॉर्डर को लेकर सुनवाई है, दूसरी तरफ किसान पंजाब में रेल रोक रहे है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विज ने कहा कि ‘‘माननीय सुप्रीम कोर्ट इस पर गौर कर रहा है, देखते है इस पर क्या फैसला होता है’’।

कांग्रेस में अब बढ़ती कलह को लेकर वीरेंद्र सिंह ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग को उठा दिया जिस पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि ‘‘कांग्रेस का ये खेल चलता रहता है और ये छोटी-मोटी एंटरटेनमेंट होती रहती है’’।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img