Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

Greater Noida: सूरजपुर पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, एक दिन में दिया था चार वारदातों को अंजाम

सूरजपुर पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, एक दिन में दिया था चार वारदातों को अंजाम

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने शातिर चेन स्नैचरों के गिरोह का किया बड़ा खुलासा पुलिस ने दो शातिर लुटेरों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर राह चलते व्यक्तियों से लूटपाट किया करते थे कुछ दिन पहले एक दिन में 4 वारदातों को अंजाम दिया था। बदमाशों के कब्जे से 4 लूटी हुई चैन नकदी और तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने दो लोगों को किया अरेस्ट सूरजपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो चैन स्नैचरों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इन लुटेरों को भट्टा गोल चक्कर के पास से शातिर लुटेरे बदमाश दीपक और श्याम वीर को गिरफ्तार किया लूट के दौरान रखते थे तमंचा सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी हिरदेश कठेरिया ने बताया कि यह दोनों बड़े ही शातिर किस्म के लुटेरे हैं। जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चेन लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। विरोध करने पर इन लोगों के द्वारा कई जगह पर जानलेवा हमला भी लोगों पर किया गया। इसको लेकर यह अपने पास में अवैध तमंचा रखते थे। बदमाशों द्वारा एक बुजुर्ग को गोली मारकर घायल भी किया था। 4 चेन, कैश और तमंचा बरामद दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इन लोगों के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा लूट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने 4 चैन बरामद की है। जबकि कुछ चैन इन लोगों के द्वारा बेच दी गई है इनके ऊपर अलग-अलग थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *