Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi: सीमापुरी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी

Delhi: सीमापुरी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के विदेशी सेल ने सीमापुरी इलाके में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचते हुए यहां चाय की दुकान चला रहा था।शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक की पहचान 47 वर्षीय शाह अली के रूप में हुई है। विदेशी सेल को सूचना मिली थी कि सीमापुरी इलाके में एक बांग्लादेशी नागरिक चाय की दुकान चला रहा है।

सूचना मिलते ही एसीपी गुरुदेव सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर मुनीश कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। इस टीम में एसआई शाहजी जॉन, एएसआई गजेंद्र, पुष्कर, हेड कांस्टेबल मंजू, रेणु, अरुण और कमांडो कमनौंदर शामिल थे। टीम ने सीमापुरी के डी-ब्लॉक से शाह अली को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान शाह अली ने स्वीकार किया कि वह पांच साल पहले अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर डी-ब्लॉक, नई सीमापुरी में चाय की दुकान चला रहा था। उसे पहले 2018 में बांग्लादेशी सेल, सीलमपुर, उत्तर-पूर्व जिले द्वारा निर्वासित किया गया था, लेकिन वह अवैध रूप से दोबारा भारत में दाखिल हो गया। डीसीपी के मुताबिक, कानूनी कार्यवाही के लिए आरोपी को आर.के. पुरम स्थित एफआरआरओ कार्यालय में भेज दिया गया है। अवैध आव्रजन में मदद करने वाले किसी संभावित नेटवर्क की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें