Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

 चिल्ला बॉर्डर, किसान ,नोएडा: किसानों ने एक सप्ताह का दिया समय

चिल्ला बॉर्डर, किसान ,नोएडा: किसानों ने एक सप्ताह का दिया समय
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 2 दिसंबर को दिल्ली कूच के महाआह्वान के तहत सोमवार को तमाम किसान संगठन दोपहर 12 बजे नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर पहुंच गए।

अमर सैनी

चिल्ला बॉर्डर, किसान ,नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 2 दिसंबर को दिल्ली कूच के महाआह्वान के तहत सोमवार को तमाम किसान संगठन दोपहर 12 बजे नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर पहुंच गए। कुछ संगठन जो सुबह 9 बजे अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियों और वाहनों से यमुना प्राधिकरण से महामाया फ्लाईओवर पर दोपहर 12 बजे पहुंचने वाले थे। उन्हें पुलिस ने जगह-जगह रोक लिया और कई किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया, जिससे वे दोपहर 2 बजे वहां से दिल्ली कूच में शामिल हो पाए।

किसानों ने दलित प्रेरणा स्थल पर लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी और चिल्ला बॉर्डर की ओर अपना मार्च जारी रखा, लेकिन दूसरी बैरिकेडिंग पर अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर सरकार की ओर से मुख्य सचिव से वार्ता करके 10% प्लॉट और नए कानून का लाभ दिलाने का ठोस आश्वासन दिया, जिस पर सड़क पर बैठे किसान दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठने को राजी हो गए और साथ ही तय समय में मांगें पूरी न होने पर चिल्ला बॉर्डर पार दिल्ली संसद भवन घेरने की चेतावनी दी। किसानों द्वारा 10 प्रतिशत भूखंड, 64.7 प्रतिशत मुआवजा तथा नये भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार बाजार दर से 4 गुना मुआवजा, 20 प्रतिशत भूखंड तथा सभी भूमिधारकों व भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार व पुनर्वास लाभ तथा बस्तियों की स्थापना की मांग को लेकर 25 नवम्बर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर विशाल किसान महापंचायत का आयोजन कर आंदोलन की शुरूआत की गई थी। इस आंदोलन में किसानों ने पहले 3 दिन ग्रेटर नोएडा में महापड़ाव डाला था तथा उसके बाद आज 4 दिन तक यमुना प्राधिकरण पर महापड़ाव डाला। अब तय कार्यक्रम के अनुसार कल दिल्ली कूच किया जाएगा। मोर्चा की ओर से अधिकृत मीडिया टीम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसकेएम में शामिल सभी दर्जनों किसान संगठनों ने मिलकर संकल्प लिया है कि इस बार यह करो या मरो का आंदोलन है तथा किसानों की मांगें पूरी करवाकर ही वापस लौटेंगे। भाकियू टिकैत, भाकियू महात्मा टिकैत, भाकियू आगर, भाकियू कृषक शक्ति व भारतीय किसान परिषद तथा अखिल भारतीय किसान सभा, किसान एकता परिषद, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा आज दोपहर 12 बजे तक महामाया फ्लाईओवर पर पहुंच गए तथा जय जवान जय किसान मोर्चा व व्यवस्था सुधार संगठन आगरा व अन्य सभी किसान संगठनों को सुबह 9 बजे यमुना प्राधिकरण पर एकत्रित होकर 10 बजे महामाया फ्लाईओवर पर आना था तथा दोपहर 12 बजे तक वहां पहुंचकर एक साथ दिल्ली संसद भवन का घेराव करने के लिए कूच करना था, जिसमें पुलिस द्वारा जगह-जगह रोके जाने के कारण एक से दो घंटे की देरी हुई, लेकिन किसानों ने मिलकर दलित प्रेरणा स्थल पर लगी बैरिकेडिंग को तोड़ दिया, फिर प्रशासन की ओर से एक सप्ताह में मुख्य सचिव से वार्ता के आश्वासन पर दलित प्रेरणा स्थल पर धरना शुरू कर दिया गया है तथा एक सप्ताह में मांगें पूरी न होने पर चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली संसद भवन का घेराव किया जाएगा।

Read More: Delhi Crime: दिल्ली के करावल नगर में बदमाशों का आतंक, दुकान में तोड़फोड़ और नकदी लूटकर हो गए फरार

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें