उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क सोसायटी में पालतू कुत्तों की गंदगी पर जुर्माना

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क सोसायटी में पालतू कुत्तों की गंदगी पर जुर्माना

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित Amrapali Centurian Park लो राइज सोसायटी में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) ने निर्णय लिया है कि अब सोसायटी परिसर में पालतू कुत्तों के गंदगी फैलाने पर मालिकों से तगड़ा जुर्माना वसूला जाएगा।

एओए के अनुसार यदि कोई पालतू कुत्ता कॉमन एरिया या ओपन स्पेस में गंदगी करता है तो उसके मालिक पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही कुत्ते की गंदगी को तुरंत साफ करना भी अनिवार्य होगा। गंदगी या तोड़फोड़ की स्थिति में एक हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। निगरानी के लिए सोसायटी में सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

एओए अध्यक्ष राजीव कुमार और लीगल एडवाइजर अमित गुप्ता के मुताबिक सोसायटी में करीब 600 परिवार रहते हैं। पालतू कुत्तों के कारण बढ़ती गंदगी से निवासियों को परेशानी हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए जीबीएम में प्रस्ताव पारित कर यह नियम लागू किया गया।

नए नियम के तहत कॉमन एरिया में पालतू कुत्तों को खुले में टहलाने पर रोक लगाई गई है। एओए ने जगह-जगह सूचना बोर्ड भी लगाए हैं, ताकि लोग पालतू जानवरों को सोसायटी के बाहर लेकर जाएं।

इसके अलावा ग्रीन एरिया में गंदगी करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। क्लब एरिया के आसपास आठ से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि पैसिज और कॉमन एरिया में करीब 190 कैमरे पहले से लगे हैं।

एओए ने स्पष्ट किया है कि गंदगी फैलाने या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर एक से 15 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति तीन बार से अधिक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और उसका फोटो सार्वजनिक किया जा सकता है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Related Articles

Back to top button