Noida builder fraud: नोएडा में 14 फ्लैट के नाम पर 3.35 करोड़ की ठगी, बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज

Noida builder fraud: नोएडा में 14 फ्लैट के नाम पर 3.35 करोड़ की ठगी, बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज

नोएडा। नोएडा के बिसरख क्षेत्र में एक ही परिवार के 14 लोगों से 3.35 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेक्टर-एक स्थित गायत्री औरा हाउसिंग परियोजना में फ्लैट बुक कराने वाले परिवार ने बिल्डर फर्म गायत्री हॉस्पिटैलिटी एंड रियलकन के निदेशक पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता विनोद कुमार गुप्ता, जो सेक्टर-78 के निवासी हैं, ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2010 से 2015 के बीच उनके परिवार के सदस्यों ने जीएच-11 भूखंड पर विकसित हो रही सोसायटी में विभिन्न आकार के 14 फ्लैट बुक कराए थे। बिल्डर ने तय समय सीमा में कब्जा देने और विक्रय पत्र अनुबंध करने का आश्वासन दिया था।

परिवार का कहना है कि वर्ष 2015 तक उन्होंने कुल 3.35 करोड़ रुपये कंपनी के निदेशक हरिओम दीक्षित को विभिन्न माध्यमों से भुगतान कर दिए थे। इसके बावजूद न तो समय पर फ्लैट का कब्जा दिया गया और न ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की गई। आरोप है कि बिल्डर लगातार बहाने बनाता रहा और बाद में पता चला कि जिन ब्लॉकों में फ्लैट दिखाए गए थे, वे मूल निर्माण योजना में शामिल ही नहीं थे।

पीड़ितों का दावा है कि फर्जी नक्शा दिखाकर फ्लैट बुकिंग ली गई। कंपनी के खिलाफ मामला National Company Law Tribunal में भी लंबित है। 11 जनवरी 2019 को एनसीएलटी में दाखिल सूची में 14 में से केवल सात फ्लैट दर्शाए गए थे। इनमें भी तीन फ्लैट का उल्लेख नहीं था और चार अन्य नामों से दिखाए गए थे। वहीं 10 जुलाई 2022 की सूची में सिर्फ एक फ्लैट का जिक्र किया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि चार फ्लैट को ‘अनएलाटेड एडवांस’ के रूप में दिखाया गया। आठ फ्लैट अन्य आवंटियों के नाम पर दर्ज कर दिए गए और एक फ्लैट का उल्लेख ही नहीं किया गया। इसके अलावा परियोजना के आई और के ब्लॉक को स्क्रैप कर वहां व्यावसायिक निर्माण कर दिया गया, जबकि चार फ्लैट इन्हीं ब्लॉकों में बुक थे।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि रकम वापसी की मांग करने पर उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। इसी परियोजना से जुड़े एक अन्य खरीदार योगेश कपिल ने वर्ष 2024 में मामला दर्ज कराया था, जबकि तीन अन्य खरीदारों ने भी न्यायालय में वाद दायर किया है।

कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img