उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida Society AOA: वित्तीय वर्ष के अनुसार तय होगा एओए का कार्यकाल

Greater Noida Society AOA: वित्तीय वर्ष के अनुसार तय होगा एओए का कार्यकाल

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव अक्सर विवादों में रहते हैं, लेकिन Gaur Atulyam Society ने इस दिशा में नई पहल की है। सोसाइटी की एओए ने फैसला किया है कि अब संगठन का कार्यकाल वित्तीय वर्ष के अनुसार तय किया जाएगा।
इस निर्णय के तहत नई एओए का कार्यकाल 1 अप्रैल से शुरू होकर अगले वर्ष 31 मार्च तक रहेगा। इसके लिए मौजूदा एओए का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है, ताकि नई कार्यकारिणी समय पर अपनी जिम्मेदारी संभाल सके।
एओए के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि पहले हर साल चुनाव प्रक्रिया में दो से तीन महीने की देरी हो जाती थी, जिससे प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए अब एओए का कार्यकाल वित्तीय वर्ष के अनुसार तय करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत अप्रैल से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और नई कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। इसके लिए करीब पांच महीने पहले ही चुनाव समिति का गठन भी कर दिया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके।
सोसाइटी के सचिव गजेंद्र नागर ने बताया कि सोसाइटी के बायलॉज के अनुसार वित्तीय वर्ष के पहले क्वार्टर में एओए की वार्षिक आम सभा आयोजित की जानी चाहिए। ऐसे में चुनाव समय से होना जरूरी है, ताकि नई कार्यकारिणी वार्षिक बैठक और अन्य प्रशासनिक कार्यों को सही तरीके से संचालित कर सके।
उन्होंने बताया कि इस बार सोसाइटी में छठी एओए का गठन होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि यह पहल भविष्य में अन्य सोसाइटियों के लिए भी एक उदाहरण साबित हो सकती है, जिससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Back to top button