Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Semiconductor Mission Launch: PM मोदी ने नोएडा में इंडिया चिप यूनिट की नींव रखी, योगी बोले– पहले गोलियां चलती थीं, आज जेवर देश का गहना

Semiconductor Mission Launch: PM मोदी ने नोएडा में इंडिया चिप यूनिट की नींव रखी, योगी बोले– पहले गोलियां चलती थीं, आज जेवर देश का गहना

ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी क्षेत्र में सेमीकंडक्टर निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इंडिया चिप सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखी। कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब देश के पास रुकने या थमने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि 2026 की शुरुआत से ही भारत ने विकास की रफ्तार और तेज कर दी है तथा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं।

इस परियोजना को मैसर्स इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया जा रहा है, जो HCL और Foxconn का संयुक्त उपक्रम है। यूनिट के लिए सेक्टर-28 में लगभग 48 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। परियोजना में करीब 3706.15 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस यूनिट के शुरू होने से उत्तर प्रदेश के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक दुनिया को चलाने के लिए प्रोसेसिंग पावर की जरूरत है और सेमीकंडक्टर आज हर डिजिटल डिवाइस की आत्मा बन चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों क्षेत्रों में समान रूप से आगे बढ़ रहा है। देश में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने के लिए मिशन मोड में काम हो रहा है और अब तक 10 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को स्वीकृति दी जा चुकी है। चार यूनिट जल्द उत्पादन शुरू करने की तैयारी में हैं।

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कार्यक्रम में कहा कि पिछली सरकारों के समय प्रदेश में अराजकता का माहौल था। उन्होंने कहा कि पहले यहां गोलियां चलती थीं, अपहरण होते थे और लोग सूर्यास्त के बाद घर से निकलने में डरते थे। आज वही जेवर क्षेत्र प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश का गहना बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और डबल इंजन सरकार की नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण का बड़ा हब बन चुका है और अब सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भी मजबूत पहचान बनाएगा।

रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सेमीकंडक्टर फाउंडेशन टेक्नोलॉजी है। जिस देश में सेमीकंडक्टर निर्माण होता है, वहां अनेक प्रकार की मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री स्वतः विकसित होती है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े ग्यारह वर्षों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज कर चुका है और अब यह सेक्टर लाखों करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है।

प्रधानमंत्री ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ वर्ष पहले जब यह संकल्प लिया गया था, तब कई लोगों ने संदेह जताया था। लेकिन आज इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कई गुना बढ़ चुकी है और मोबाइल निर्माण में भारत विश्व के अग्रणी देशों में शामिल है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का महत्वपूर्ण केंद्र बनने जा रहा है और यह फैक्ट्री टेक्नोलॉजी पावरहाउस के रूप में नई पहचान स्थापित करेगी।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय को भारत ने अवसर में बदला और आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है, जब देश सेमीकंडक्टर और चिप निर्माण जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बने। एआई, 5जी, 6जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल और आधुनिक उपकरणों के लिए स्वदेशी चिप निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस परियोजना के साथ डिजाइन हाउस, अनुसंधान एवं विकास केंद्र और स्टार्टअप इकोसिस्टम भी विकसित होगा, जिससे प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने बार-बार साबित किया है कि जो लक्ष्य तय करता है, उसे हासिल करके रहता है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें