राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida Road Rage: ग्रेटर नोएडा में रोडरेज विवाद हिंसक, हवाई फायरिंग और मारपीट में 5 आरोपी केस में

Greater Noida Road Rage: ग्रेटर नोएडा में रोडरेज विवाद हिंसक, हवाई फायरिंग और मारपीट में 5 आरोपी केस में

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में रोडरेज का विवाद हिंसक रूप ले लिया। लकड़ी के गोदाम पर हवाई फायरिंग और मारपीट के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना में प्रवीण कुमार के भाई विपिन की पैर की हड्डी टूट गई, जबकि अन्य कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बारे में पीड़ित प्रवीण कुमार ने बताया कि उनका झाझर रोड पर लकड़ी का गोदाम है। रविवार रात उनके कर्मचारी मोनीस और कपिल सलारपुर रोड स्थित होटल से खाना लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान गुनपुरा निवासी लखन ने अपनी तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिर गए। आरोपी मौके से गाली-गलौज करते हुए चला गया।

देर रात गुनपुरा निवासी विशाल, सरताज और दनकौर निवासी बिलाल गोदाम पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने वहां हवाई फायरिंग की और गोदाम में मौजूद सभी लोगों के साथ मारपीट की। इस हमले में विपिन का पैर टूट गया और अन्य कर्मचारियों के सिर पर चोटें आईं, जिनमें से कुछ को टांके लगवाने पड़े।

दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि सभी पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूरा खुलासा करेगी। इस घटना ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players