Agra: आगरा में यमुना नदी में नहाते समय 6 किशोरियों की डूबने से मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, 4-4 लाख की राहत राशि देने के निर्देश

Agra: आगरा में यमुना नदी में नहाते समय 6 किशोरियों की डूबने से मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, 4-4 लाख की राहत राशि देने के निर्देश

रिपोर्ट: आकाश जैन

Agra: उत्तर प्रदेश के Agra जनपद में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में छह किशोरियों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र के नगला नाथू इलाके की है, जहां गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ बच्चियां नहाने के लिए यमुना नदी में गई थीं। लेकिन असावधानीवश वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें सभी छह बच्चियों को बाहर निकाला गया। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।

मृत बच्चियों की पहचान मुस्कान (18 वर्ष) और संध्या (12 वर्ष), दिव्या (13 वर्ष), नैना (14 वर्ष), शिवानी (17 वर्ष) और सोनम (12 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी स्थानीय निवासी थीं और आज सुबह लगभग 10 बजे यमुना में नहाने गई थीं। अचानक पानी के तेज बहाव और गहराई का अंदाज़ा न लगने के कारण वे डूबने लगीं। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया जिसमें रेस्क्यू टीम, गोताखोर और ग्रामीण शामिल हुए।

रेस्क्यू टीम ने मुस्कान, संध्या, दिव्या और नैना को मृत अवस्था में बाहर निकाला। जबकि शिवानी और सोनम को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ घंटों बाद इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। इस भीषण हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत बच्चियों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए हरसंभव प्रयास करने और घायल बच्चियों के इलाज के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी न केवल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते रहे बल्कि बाद में अस्पताल जाकर घायल किशोरियों के परिवार से भी मिले और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img