झील की जमीन पर अवैध रूप से बनाए विला

अमर सैनी

नोएडा। भारतीय किसान संगठन एकता ने गुरुवार को साइड सी नियर तिलपता गोल चक्कर ग्रेटर नोएडा में इस्कॉन इंफ्रा रियल्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। आरोप है कि कंपनी झीलों की जमीन पर अवैध विला बना रहे हैं। इसे लेकर संगठन ने जिला प्रशासन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान किसान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के साइड सी नियर तिलपता गोल चक्कर के पास झीलों की एक जमीन थी। जिसमें इस्कॉन इंफ्रा रियलेटर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा पनाचे के नाम से विला का निर्माण कर रहे हैं। जो की विला बनाकर भोले-भाले लोगों से एक मोटी रकम के रूप में बेच रहे हैं। एक विला की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपए है। ये विला किसकी परमिशन से किसकी सह से बना रहे हैं। किसान संगठन ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img