उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida IT Sector: आईटी निवेश को गति देने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की नई पहल, निवेशकों से सीधे संवाद

Greater Noida IT Sector: आईटी निवेश को गति देने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की नई पहल, निवेशकों से सीधे संवाद

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में आईटी सेक्टर को मजबूत करने और निवेश को नई रफ्तार देने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक अहम और व्यावहारिक पहल शुरू की है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अब प्राधिकरण की टीम सीधे आवंटियों और संभावित निवेशकों से मुलाकात कर रही है, ताकि आईटी सेक्टर से जुड़ी जमीनी समस्याओं को समझा जा सके और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें। इस अभियान में प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल हो गए हैं।
ग्रेटर नोएडा को आईटी हब के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर सड़क नेटवर्क और एनसीआर के अन्य शहरों की तुलना में नियोजित विकास ग्रेटर नोएडा को निवेशकों के लिए आकर्षक बनाता है। इसके साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जल्द शुरू होने से इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक संभावनाएं और अधिक बढ़ने वाली हैं। आईटी सेक्टर के लिए यहां पर्याप्त भूमि उपलब्ध है और प्राधिकरण जल्द ही आईटी भूखंडों से संबंधित नई स्कीम लाने की तैयारी में है।

हालांकि, सीईओ एनजी रवि कुमार की मंशा है कि नई स्कीम लॉन्च करने से पहले मौजूदा आवंटियों और इच्छुक निवेशकों से संवाद कर आईटी कंपनियों के सामने आ रही वास्तविक दिक्कतों को समझा जाए और उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसी उद्देश्य से प्राधिकरण का आईटी विभाग लगातार आईटी कंपनियों के प्रबंधन से संपर्क कर रहा है और उनसे फीडबैक लिया जा रहा है।
इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह और एसीईओ प्रेरणा सिंह ने हाल ही में टेकजोन-4 स्थित पांच प्रमुख आईटी कंपनियों ओसियन इंफ्रा हाइट्स, एसपीआई आईटी, एडवांस कंप्यूसॉफ्ट, अर्था इंफ्राटेक और भूटानी आईटी पार्क का दौरा किया। अधिकारियों ने इन कंपनियों के प्रबंधन से मुलाकात कर आईटी सेक्टर से जुड़ी समस्याओं, भूखंड आवंटन की शर्तों में संभावित बदलाव, आवंटन के बाद उद्यम शुरू करने में आने वाली बाधाओं और आईटी क्षेत्र में किस तरह के कार्यों की अधिक संभावनाएं हैं, जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

अधिकारियों ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों को उच्च अधिकारियों और प्राधिकरण बोर्ड के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार है। आईटी कंपनियों से मिले सुझावों को पहले प्राधिकरण बोर्ड और फिर शासन के समक्ष रखा जाएगा और आवश्यक अनुमतियों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। प्राधिकरण की इस पहल से ग्रेटर नोएडा में आईटी निवेश को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players