भारत

गाजियाबाद में विनय त्यागी हत्याकांड 

अक्की उर्फ दक्ष के एनकाउंटर के बाद उसके दो साथी गिरफ्तार, सुनाई 3 मई की कहानी

अमर सैनी

गाजियाबाद। टाटा स्टील (प्रवेश) कंपनी के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या मामले में बदमाश अक्की उर्फ दक्ष का एनकाउंटर होने के बाद पुलिस ने अब उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ करने पर चौंका देने वाला खुलासा किया है। वहीं इस घटना में शामिल चौथा आरोपी अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक बिजनेस हेड विनय त्यागी से लूटपाट में शामिल अक्की के दो अन्य साथी दिल्ली के सीलमपुर निवासी युग घई उर्फ प्रिंस (20) और दिल्ली के न्यू उस्मानपुर निवासी लवकुश उर्फ राघव सिंह (24) को गिरफ्तार कर लिया। फरार आमिर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अक्की के पास से लूटा गया मोबाइल, चोरी की बाइक व तमंचा और लवकुश व युग घई के पास से लूटा गया लैपटॉप, बैग, चाकू, दो तमंचे और बाइक बरामद की हैं।आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने हत्या लूट के लिए की थी। पहले विनय त्यागी के साथ लूटपाट की गई। इसके बाद चाकू से गोद दिया गया। घटना तीन मई को हुई थी। पुलिस ने बताया कि चारों बदमाश विनय को लूटने के लिए राजेंद्रनगर से पीछे लग गए थे।विनय जब खेतान स्पोर्ट्स ग्राउंड वाली सुनसान रोड पर पहुंचे तब बदमाश दक्ष उर्फ अक्की ने धक्का देकर उन्हें नाले में गिरा दिया। इसके बाद चारों ने मारपीट कर उनसे लैपटॉप, फोन और ढाई हजार रुपये लूट लिए ।तीन बदमाशों ने अक्की से कहा कि माल मिल गया है, अब यहां से भाग लेते हैं। अक्की नशे में था। उसने उनकी एक न सुनी। चाकू निकाला और विनय त्यागी पर प्रहार कर दिए। इसके बाद चारों बदमाश भागकर ट्रॉनिका सिटी की कासिम विहार कॉलोनी पहुंचे थे। यहां तीन-चार घंटे रुककर स्मैक और गांजे का नशा किया।

यह है पूरा मामला
बता दें कि गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में 3 मई की रात करीब पौने 12 बजे टाटा स्टील (प्रवेश) कंपनी के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की लूटपाट के बाद हत्या करने वाले आरोपी अक्की उर्फ दक्ष (21) को पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब चार बजे मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस अक्की का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि अक्की, लवकुश, युग घई और आमिर ने वारदात की थी। मूलरुप से मैनपुरी के किशनी निवासी अक्की ने विनय की छाती पर चाकू से दो बार प्रहार कर हत्या की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players