Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

गाजियाबाद में मौलाना ने युवती से किया रेप, गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने पर पुलिस से की शिकायत
वीडियो वायरल होने पर पुलिस से की शिकायत

अमर सैनी

गाजियाबाद। थाना मसूरी क्षेत्र से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। एक युवती के साथ मस्जिद के एक मौलाना ने हैवानियत की है। आरोप है कि मौलाना ने एक युवती के साथ मस्जिद में रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी मौलाना ने अश्लील वीडियो बना ली। जिसको वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसकी इज्जत को रौंदता रहा। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक दो साल पहले मसूरी थाना क्षेत्र की गढ़ी वाली मस्जिद के मौलाना जब्बार ने 20 साल की युवती से रेप किया और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल किया। उसी दौरान करीब पांच-सात बार युवती से रेप किया। पीड़िता ने वीडियो वायरल होने के डर की वजह से ये बात किसी को नहीं बताई। युवती के परिवार वालों ने मस्जिद में पढ़ने के लिए भेजा था। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर आरोपी जब्बार को लोनी से गिरफ्तार कर लिया है।एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी जब्बार मूल रूप से मेरठ में सरधना इलाके का रहने वाला है और फिलहाल गाजियाबाद के लोनी इलाके में रह रहा था। दो साल पहले हुई इस घटना के कुछ दिनों बाद ही जब्बार इस मस्जिद से चला गया था। आरोपी के मोबाइल से पुलिस को लड़की से रेप की क्लिप मिली है, जो करीब ढाई मिनट की है।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस से की शिकायत
बताया जा रहा है कि अब ये क्लिप कई लोगों के मोबाइल तक पहुंच गई थी। जिसके बाद लड़की के परिजनों को इस घटनाक्रम की जानकारी हो पाई। जब उन्होंने लड़की से पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई और फिर परिजन शनिवार को मसूरी थाने पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *