Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Hapur News : हापुड़ में अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

Hapur News : (शाहरुख़ खान) नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड पर स्थित अस्पताल के बाहर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें एक बाइक को चोर अपना निशाना बनाता हुआ नजर आ रहा है। चोर चंद मिनट में बाइक को लेकर फरार हो गया और ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, शनिवार की सुबह एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुई। जहां फ्रीगंज रोड पर स्थित अस्पताल के बाहर एक बाइक खड़ी थी, इसी बीच एक चोर वहां पहुंचा और चारों ओर को नजर मार मौका देखकर उसने बाइक में चाबी लगाई और चंद मिनट में मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित जब बाहर आया तो उसको चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे में देखा तो चोर बाइक को चोरी करता नजर आया। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

क्या बोली पुलिस
नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी होने की घटना सामने आई है। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है, जिसको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें