दिल्ली

दिल्ली विद्युत बोर्ड के पूर्व कर्मचारी अब उठा सकेंगे कैशलेस मेडिकल फ़ैसिलिटीज़ का लाभ

दिल्ली विद्युत बोर्ड के पूर्व कर्मचारी अब उठा सकेंगे कैशलेस मेडिकल फ़ैसिलिटीज़ का लाभ

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विद्युत बोर्ड के रिटायर पेंशनर्स के लिये बड़ा ऐलान करते हुए उन्हें पैनल अस्पतालों पर कैशलेस सुविधाएं प्रदान करने की घोषणा की है। शनिवार को बिजली मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता के ज़रिए ये घोषणा की। आतिशी ने कहा कि दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनर्स को मेडिकल रिम्बर्समेंट के लिए अब दफ़्तरों के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं है। पैनल अस्पतालों में उन्हें कैशलेस मेडिकल सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के इस फैसले से दिल्ली विद्युत बोर्ड के 20,000 से अधिक पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन 1-2 दिन में जारी होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने हमेशा पेंशनर्स की मुश्किलों को दूर किया। पहले पेंशन को स्ट्रीमलाइन किया तो अब वादा निभाते हुए कैशलेस मेडिकल सुविधाएं दी हैं।

आतिशी ने कहा कि, 2002 में दिल्ली के पॉवर सेक्टर में बड़ा रिफार्म हुआ था। दिल्ली विद्युत बोर्ड से बिजली सेक्टर की अलग अलग सेक्टर की इकाइयां बनाई गई थीं। जिसमें दिल्ली सरकार की बिजली जनरेशन कंपनियां, ट्रांसमिशन कंपनी दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड और 3 डिस्कॉम्स दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली विद्युत बोर्ड की अनबंडलिंग की गई तो जो सरकारी कर्मचारी उस समय दिल्ली विद्युत बोर्ड में काम कर रहे थे, उन्हें सभी सुविधाएं देने की ज़िम्मेदारी दिल्ली सरकार ने ली थी। लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण था कि जो सरकारी कर्मचारी रिटायर हुए, उनमें से कई कर्मचारियों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्हें अक्सर समय से पेंशन नहीं मिलती थी, बाक़ी सुविधाएँ नहीं मिलती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players