Noida Crime: नोएडा में शादी का झांसा देकर 64 लाख की ठगी, सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में शादी का झांसा देकर 64 लाख की ठगी, सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने एक महिला से शादी का झांसा देकर करीब 64.7 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी नेहुल सुराना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को सरकारी एजेंसी का पूर्वकर्मी बताकर न सिर्फ महिला का विश्वास जीता, बल्कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए उसकी बैंक डिटेल्स हासिल कर धीरे-धीरे मोटी रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

पुलिस के अनुसार, नेहुल सुराना ने पीड़िता से संपर्क एक मेट्रोमोनियल वेबसाइट के माध्यम से अगस्त 2024 में किया था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता लिव-इन तक पहुंच गया। इसी दौरान आरोपी ने झूठे वादों और भरोसे का फायदा उठाकर महिला से विभिन्न माध्यमों से करीब 64.7 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसमें से करीब 50 लाख रुपये सीधे बैंक ट्रांसफर के जरिए आरोपी के खातों में गए।

आरोपी ने महिला से बीमा, लोन और म्यूचुअल फंड के नाम पर भी मोटी रकम निकलवाई और इस रकम को क्रिप्टोकरेंसी और विदेशी डिजिटल करेंसी में निवेश कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इस धनराशि को देशभर में घूमने-फिरने, महंगे होटलों में ठहरने और क्लबिंग जैसी शौकीनों पर पानी की तरह बहाया।

सेक्टर-58 पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को नोएडा के सेक्टर-56 से गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल फोन, सात एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और कई अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने जयपुर (राजस्थान) का निवासी होना और बी.कॉम तक की पढ़ाई करने की बात कबूली है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े सभी डिजिटल ट्रांजेक्शन, निवेश के रास्ते और मनी ट्रेल की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और क्रिप्टो वॉलेट्स को खंगाला जा रहा है, ताकि इस धोखाधड़ी के पूरे नेटवर्क और उसके संभावित सहयोगियों का भी पता लगाया जा सके।

>>>>>>>

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img