Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Rural Economy: सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री सुक्खूHimachal Development: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुल्लू और बंजार में 206.32 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन और शिलान्यासHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

15 से ज्यादा बिल्डर सोसाइटियों को नोटिस जारी, 7 दिन के अंदर मांगा जवाब

नोएडा में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। गर्मी के चलते इन दिनों जरूरत से ज्यादा बिजली की मांग की जा रही
नोएडा में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। गर्मी के चलते इन दिनों जरूरत से ज्यादा बिजली की मांग की जा रही

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। गर्मी के चलते इन दिनों जरूरत से ज्यादा बिजली की मांग की जा रही है। जिसके चलते बिजली निगम की हालत खराब हो गई है। बिजली की मांग को देखते हुए निगम की तरफ से 15 से ज्यादा सोसाइटियों को नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में सभी सोसाइटियों को बिजली ढांचे की क्षमता बढ़ाने और लोड बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सात दिन के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।
गर्मी सीजन में हर साल बिजली की मांग बढ़ जाती है। इस बार गर्मी में बिजली की मांग ने पिछले कई सालों के रिकार्ड को तोड़ दिया है। इस समय जिले में बिजली की मांग 2350 मेगावाट तक पहुंच गयी है। यह राज्य के किसी भी जिले में सबसे ज्यादा है। ग्रामीणों से ज्यादा शहरी क्षेत्र में बिजली जा रही है। लोड बढ़ने पर लगातार फॉल्ट हो रहे हैं। जिसके बाद बिजली निगम के अधिकारियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ता है। सोसाइटी में निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली निगम ने 15 से अधिक सोसाइटियों को नोटिस जारी किए हैं। वहीं इन सोसाइटियों में 40 हजार से ज्यादा फ्लैट बने हुए हैं। इनमें से 90 से 95 प्रतिशत लोग रह रहे हैं और बिजली का उपयोग कर रहे हैं। नोटिस में सोसायटी को मांग के अनुरूप बिजली लोड बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली बुनियादी ढांचे की क्षमता बढ़ाने की भी मांग है। बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक, कई बिल्डर सोसायटियों को बिजली ढांचे में सुधार और लोड बढ़ाने के लिए दो से तीन बार नोटिस भेजा जा चुका

इन सोसाइटियों को भेजा गया नोटिस
सेक्टर-74 सुपरटेक केप टाउन सोसाइटी, सेक्टर-120 अमरावली जोडियाक सोसाइटी, सेक्टर-70 अर्शीवाद होम्स, सेक्टर-75 इफ्रा, सेक्टर-70 पैन ओएसिस, सेक्टर-75 मैक्स बिल्स इको सिटी, मैक्स बिल्स इको, सेक्टर-79 गुलशन होम्स, सेक्टर-75 एम्स सोसाइटी, सेक्टर-74 अजनारा समेत शहर की अन्य सोसाइटी को नोटिस भेजा गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *