भारत

भारतीय तट रक्षक ने तस्करों से बरामद किया अवैध डीजल 

- मछली पकड़ने वाले जहाज 'जय मल्हार' से की जा रही थी तस्करी

नई दिल्ली, 17 मई : समुद्री क्षेत्र में अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए तैनात भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने वीरवार को महाराष्ट्र तट पर अवैध डीजल तस्करी में लिप्त पांच सदस्यीय मछली पकड़ने वाले जहाज ‘जय मल्हार’ को पकड़ा। मछली के डिब्बे में 25 टन बेहिसाब डीजल छुपाया गया था, जिसकी कीमत लगभग 27 लाख रुपये है। तलाशी लेने पर थोड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ भी जब्त किया गया।

पकड़े गए जहाज को पुलिस, सीमा शुल्क और मत्स्य पालन विभाग द्वारा गहन पूछताछ के लिए मुंबई बंदरगाह ले जाया गया। आगे की जांच से पता चला कि चालक दल पहले ही समुद्र में मछुआरों को 5,000 लीटर ईंधन बेच चुका था। यह सफल ऑपरेशन आईसीजी द्वारा समुद्र में डीजल तस्करी पर एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई का प्रतीक है, जिसमें अकेले पिछले तीन दिनों में कुल 55,000 लीटर बेहिसाब डीजल जब्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button