Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में फांसी के फंदे पर लटककर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Hapur News : (शाहरुख़ खान) थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा में शुक्रवार की शाम एक युवक ने छत के पंखे से लटककर जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई, जो गांव उपैड़ा का रहने वाला था। शुक्रवार शाम को उसने अपने घर में छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव लटका देख लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक अविवाहित था और उसकी उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है।प्रारंभिक जांच में पता चला कि रवि शराब का आदी था और पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। पुलिस का मानना है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

क्या बोली पुलिस

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें