उत्तर प्रदेश, नोएडा: करंट की चपेट में आकर इलेक्ट्रीशियन की मौत, बिल्डर पर लापरवाही का आरोप, खुले पड़े हैं तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में तिलपता गोलचक्कर स्थित अंसल गोल्फ लिंक-2 हाउसिंग सोसायटी में सोमवार शाम एक इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम सिकंदरपुर थाना अकबरपुर कानपुर देहात के रहने वाले जयदेव (30) के रूप में हुई है। वह बीते 10 वर्षों से सनराइज एस्टेट मैनेजमेंट कंपनी में बतौर इलेक्ट्रीशियन कार्यरत था। हादसे के बाद से परिजन और सोसायटी के लोगों में गहरा रोष है। उन्होंने बिल्डर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त जयदेव सोसायटी में स्थित एक विद्युत पैनल में आई खराबी को ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में अबतक तहरीर नहीं मिली है पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पैनल बॉक्स जर्जर, खुले पड़े हैं बिजली के तार
जयदेव अपनी पत्नी सोनम और दो बच्चों के साथ अंसल गोल्फ लिंक-2 में ही रह रहा था। हादसे के बाद उसकी पत्नी और स्थानीय निवासियों ने बिल्डर अंसल व कंपनी पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि हादसे के वक्त कंपनी का मैनेजर, सोसायटी का माली और कुछ अन्य लोग उसे निजी कार से अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही मैनेजर कार से उतरकर भाग गया। कंपनी व बिल्डर दोनों ही जयदेव की मौत के लिए जिम्मेदार हैं।

सोसायटी के निवासियों का कहना है कि कई बार बिल्डर को सोसायटी की जर्जर विद्युत व्यवस्था के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। पैनल बॉक्स जर्जर हैं और कई जगह बिजली के तार खुले में पड़े हैं। जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। इलेक्ट्रीशियन को अक्सर बिना सुरक्षा उपकरणों के ही काम करने के लिए मजबूर किया जाता है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img