राज्यहरियाणा

Faridabad Encounter: एक्सटॉर्शन मामले में गिरफ्तार आरोपी ने बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

Faridabad Encounter: एक्सटॉर्शन मामले में गिरफ्तार आरोपी ने बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद हरियाणा में एक्सटॉर्शन के एक गंभीर मामले में गिरफ्तार आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम जब आरोपी को बरामदगी के लिए लेकर गई थी, उसी दौरान उसने पुलिसकर्मी पर हमला कर सरकारी पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश में फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, थाना सेंट्रल में 5 फरवरी को एक्सटॉर्शन और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में शिकायतकर्ता एक स्थानीय स्टील व्यापारी है, जिसने पुलिस को बताया कि 17 दिसंबर 2025 को उसके व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से कॉल कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, 2 फरवरी को उसके घर के आसपास कुछ संदिग्ध युवक घूमते नजर आए थे और 5 फरवरी की रात उसके घर की गैलरी में रखी एक थैली में 5 कारतूस और धमकी भरा पत्र मिला था। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने 7 फरवरी को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मोनू गुर्जर (22) निवासी सुखपुरा रोड बठिंडा, हनी (20) निवासी संजय नगर बठिंडा और कपिल उर्फ कन्नू (21) निवासी बठिंडा पंजाब के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने अपने आकाओं के कहने पर व्यापारी के घर में धमकी भरा पत्र और कारतूस डाले थे।

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि तीनों आरोपियों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी। 10 फरवरी को अपराध शाखा की टीम आरोपी मोनू गुर्जर को पुलिस चौकी पाली क्षेत्र के अंतर्गत फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड स्थित पहाड़ी इलाके में बरामदगी के लिए लेकर गई थी। वहां आरोपी ने एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस तथा AK-47 के पांच कारतूस बरामद कराए।

बरामदगी के दौरान ही आरोपी मोनू ने अचानक पुलिसकर्मी की आंख में मिट्टी फेंक दी और उसकी सरकारी पिस्टल छीन ली। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर दो राउंड फायर किए और मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे तुरंत काबू में लेकर उपचार के लिए दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मोनू गुर्जर के खिलाफ पंजाब में अपहरण, मारपीट और आर्म्स एक्ट के चार मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं सह-आरोपी हनी पर डकैती का एक मामला और कपिल पर वाहन चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के नेटवर्क, विदेशी नंबर से की गई कॉल और कथित आकाओं की पहचान को लेकर गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है तथा फरार साजिशकर्ताओं की तलाश जारी है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players