हरियाणाराज्य

Faridabad Crime: फरीदाबाद में अमानवीयता की हदें पार, 18 वर्षीय युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, सिर मुंडवाया

Faridabad Crime: फरीदाबाद में अमानवीयता की हदें पार, 18 वर्षीय युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, सिर मुंडवाया

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 18 वर्षीय युवक के साथ हुई बर्बरता ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। घटना बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाना क्षेत्र की है, जहां सुभाष कॉलोनी में रहने वाले साहिल नामक युवक को चार युवकों ने घर से बुलाकर सरकारी डिस्पेंसरी में बंधक बना लिया और करीब साढ़े तीन घंटे तक उसके साथ दरिंदगी की सारी हदें पार की गईं।

पीड़ित युवक के चचेरे भाई सूरज द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, 16 जून को साहिल को पीयूष नामक युवक ने यह कहकर बुलाया कि पंकज उसे बुला रहा है। पीयूष साहिल को सुभाष कॉलोनी स्थित सरकारी डिस्पेंसरी के अंदर बने एक कमरे में ले गया, जहां पहले से पंकज, तौसीफ और अन्य युवक मौजूद थे। आरोप है कि वहां सभी ने साहिल को जातिसूचक गालियां दीं, एक कमरे में बंद कर दिया और उसे उल्टा लटकाकर करीब तीन घंटे तक बेरहमी से पीटा।

पीड़ित की जेब से तीन हजार रुपये निकाल लिए गए और आरोप है कि लाठी-डंडों से मारपीट के बाद उस्तरे से उसका सिर, दाढ़ी, मूंछें और यहां तक कि आंखों की पलकें तक काट दी गईं। FIR में यह भी उल्लेख किया गया है कि उसे जबरन पेशाब पिलाया गया — हालांकि इस बात से अब युवक खुद पीछे हट रहा है। पुलिस ने भी इस आरोप का खंडन किया है, लेकिन परिजनों का दावा है कि पीड़ित पर दबाव बनाकर बयान बदले जा रहे हैं।

मारपीट के बाद पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। युवक को गंभीर हालत में पहले बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल और फिर फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके शरीर पर 12 से अधिक गंभीर चोटों के निशान पाए।

घटना की सूचना पुलिस को डायल 112 के जरिए दी गई थी। एसीपी बल्लभगढ़ महेश स्योरण के मुताबिक, मामले में चार आरोपी शामिल हैं, जिनमें से दो नाबालिग हैं और उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है।

एसीपी महेश स्योरण ने बयान देते हुए कहा, “हमने मामले में तेजी से कार्रवाई की है। पीड़ित के मेडिकल परीक्षण में गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है, लेकिन टॉयलेट पिलाने जैसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हो सकी है। FIR में जो भी आरोप लगाए गए हैं, उन पर जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players