Delhi Crime: दिल्ली के दिलशाद गार्डन में भाई-बहन की फ्लैट में मिली लाशें, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Crime: दिल्ली के दिलशाद गार्डन में भाई-बहन की फ्लैट में मिली लाशें, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके से रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक भाई और बहन ने कथित रूप से एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना उस समय सामने आई जब पड़ोसियों को फ्लैट से दुर्गंध आने लगी और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सीमापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर फ्लैट में दाखिल हुई, जहां दोनों के शव फंदे पर लटके मिले।

पुलिस ने मृतकों की पहचान 32 वर्षीय वीरेश कुमार तोमर पुत्र देवेंद्र कुमार और 30 वर्षीय चिंकी के रूप में की है। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के थाना रमाला के अंतर्गत फतेहपुर चक, किशनपुर गांव के निवासी थे। वे साल 2021 से दिलशाद गार्डन डी-पॉकेट स्थित फ्लैट नंबर 409 (ग्राउंड फ्लोर) में किराए पर रह रहे थे। फ्लैट के मालिक का नाम राजीव पुत्र जिले सिंह बताया गया है, जो सी-ब्लॉक में रहते हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब वे मौके पर पहुंचे तो फ्लैट अंदर से बंद था और वहां से तेज दुर्गंध आ रही थी। दरवाजा तोड़ने के बाद दोनों के शव फंदे से लटके मिले। क्राइम टीम और फॉरेंसिक लैबोरेटरी सर्विस (एफएलएस) की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और पूरे स्थान की वीडियोग्राफी कर साक्ष्य एकत्र किए।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

डीसीपी शाहदरा के अनुसार, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और मृतकों के मोबाइल, डिजिटल उपकरण, और सोशल नेटवर्क से जुड़ी जानकारियों की भी पड़ताल की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह का खुलासा किया जा सके। इस दुखद घटना से इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img