Delhi Crime: लक्ष्मी नगर होटल में छापेमारी, एमडीएमए और कोकीन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Delhi Crime: लक्ष्मी नगर होटल में छापेमारी, एमडीएमए और कोकीन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली की एंटी-नारकोटिक्स टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लक्ष्मी नगर स्थित एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने तीन नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं, जिनमें 4.63 ग्राम एमडीएमए और 3.32 ग्राम कोकीन शामिल है। डीसीपी अभिषेक धानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 18-19 जून 2025 की दरम्यानी रात एंटी-नारकोटिक्स टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन युवक — धर्मेश उर्फ दानिश उर्फ आकाश, तरुण कुमार और मोहम्मद आरिफ — लक्ष्मी नगर के एक ओयो होटल में ठहरे हुए हैं और उनके पास नशीले पदार्थ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए होटल में छापेमारी की और तीनों को मौके से धर दबोचा।

छापेमारी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से 4.63 ग्राम एमडीएमए और 3.32 ग्राम कोकीन मिली, जो बाजार में लाखों रुपये की कीमत की बताई जा रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ लक्ष्मी नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी तेजी से पैसा कमाने की चाह में इस अवैध धंधे में शामिल हुए थे। वे खासतौर पर युवाओं को निशाना बनाकर उन्हें नशे की लत में धकेलते हुए नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहे थे। मोहम्मद आरिफ और धर्मेश पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुके हैं और उनके खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि इन आरोपियों का नेटवर्क कितना बड़ा है और दिल्ली या अन्य राज्यों में उनकी सप्लाई चेन कहां तक फैली हुई है। साथ ही, होटल में इनकी मौजूदगी और सहयोगियों की जानकारी भी खंगाली जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img