एसीईओ ने शहर का लिया जायजा, बड़ी मशीनों से होगी नालों की सफाई

अमर सैनी

नोएडा। जल भराव की समस्या को निपटारा करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। सीईओ लोकेश एम. ने अगले 48 घंटे के अंदर बड़े स्तर पर नालों की साफ-सफाई करने पर जोर दिया है। इसी क्रम में नोएडा प्राधिकरण एसीईओ संजय खत्री ने शनिवार को सेक्टर-34, 51, 71, 62, 63 और मामूरा सहित कई स्थानों का दौरा किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया।

एसीईओ संजय खत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी कल्वर्ट्स की गहन सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि जहां कहीं भी कल्वर्ट जाम हैं, वहां सुपर सकर मशीन का उपयोग करके नियमित रूप से सफाई की जाए। एसीईओ ने जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिक संख्या में सुपर सकर मशीनें मंगवाने का भी निर्देश दिया हैं। एसीईओ संजय खत्री ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि नोएडा की जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त बनाया जाए, ताकि बारिश के मौसम में नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।” इस दौरान एसपी सिंह (उप महाप्रबंधक, जन स्वास्थ्य), गौरव बंसल (जन स्वास्थ्य-I), उमेश त्यागी और अरुण कुमार, सहायक परियोजना अभियंता (जन स्वास्थ्य-I) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img