Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिखेंगे खेलते, जून में बिग क्रिकेट लीग टी-20 के होंगे मुकाबले

नोएडा में अगले महीने यानी जूनी में बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) के मुकाबले होंगे। बुधवार को औपचारिक घोषणा की गई
नोएडा में अगले महीने यानी जूनी में बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) के मुकाबले होंगे। बुधवार को औपचारिक घोषणा की गई

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में अगले महीने यानी जूनी में बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) के मुकाबले होंगे। बुधवार को औपचारिक घोषणा की गई। इस सत्र में छह टीमे हिस्सा लेंगी। इन टीमों में करीब 30 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। वहीं 18 पूर्व प्रथम श्रेणी खिलाड़ी और 60 भारतीय क्रिकेटर होंगे। टीमों के बीच 18 लाइव टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। इसकी शुरुआत लखनऊ में होगी।
सेक्टर 18 स्थित एक होटल में बीसीएल के संस्थापक और अध्यक्ष पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस बार भारत समेत 30 से अधिक देशों में टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। बीसीएल महत्वाकांक्षी लोकल क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने हीरोज के साथ क्रिकेट खेलने का अभूतपूर्व अनुभव देगा। उ‌द्घाटन सत्र में छह टीम अवध लायंस, मुंबई मरीन्स, राजस्थान किंग्स, सदर्न स्पार्टन्स, बंगाल सानोस और नॉर्दर्न चैलेंजर्स आमने-सामने होंगी। पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि यह सिर्फ एक क्रिकेट लीग नहीं बल्कि देश की उन तमाम प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर देने के बारे में जिन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके नहीं मिले। ये लीग भारत में क्रिकेट प्रतिभा के अविश्वसनीय खजाने को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के बारे में है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों और स्थानीय प्रतिभाओं का मेल ही बीसीएल को अन्य क्रिकेट लीग से अलग करता है।
ट्रायल के बाद चुने जाएंगे खिलाडी
बीसीएल के वाइस प्रेसिडेंट पूर्व वेस्टइंडीज के कप्तान कर्टनी वॉल्श ने कहा कि इस सीरीज में हम बेहतरीन मैच देखेंगे। ये क्रिकेट लीग दुनिया भर के खिलाड़ियों की नई पीढ़ी को प्रेरणा देगी। उन्होंने बताया कि इस बार पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों के अलावा स्थानीय खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस किया गया। कुल 28 हजार रजिस्ट्रेशन हुए। इसके बाद दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता के अलावा अन्य शहरों में 3-3 दिन के ट्रायल किए गए। जिसके बाद खिलाड़ियों को चुना गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *