UPSC Exam 2026: यूपीएससी परीक्षा 24 मई को, सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की तैनाती

UPSC Exam 2026: यूपीएससी परीक्षा 24 मई को, सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की तैनाती

नोएडा में 24 मई को आयोजित होने वाली संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। हाल ही में सामने आए NEET पेपर लीक मामले के बाद प्रशासन ने परीक्षा की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर विशेष तैयारी की है।

दो पालियों में होगी परीक्षा

अधिकारियों के अनुसार यूपीएससी परीक्षा जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक संपन्न होगी।

जिले में इस परीक्षा में करीब 12 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

सभी केंद्रों पर सख्त निगरानी

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर और सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारियों की तैनाती की गई है।

जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में परीक्षा से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था, गोपनीयता और आयोग के दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

पेपर लीक मामलों के बाद बढ़ी सतर्कता

हाल के दिनों में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों के सामने आने के बाद प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अभ्यर्थियों की जांच के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्राथमिकता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img