Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन कार सवार बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।

पुलिस ने गढ़ी गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने रुकने की बजाय भागने की कोशिश की। पीछा करने पर जब वे सर्विस रोड की ग्रीन बेल्ट में पहुंचे, तो खुद को घिरता देख उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में 19 वर्षीय बदमाश आज़ाद उर्फ अनुम बैंसला गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी हितेश उर्फ मोनू मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, जिंदा और इस्तेमाल किए गए कारतूस, और बिना नंबर प्लेट की कार बरामद की है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार बदमाश पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस इनके आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें