उत्तर प्रदेश, नोएडा: एयरपोर्ट भूमि पर अवैध निर्माण, 90 लोगों पर FIR दर्ज

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की भूमि पर अवैध निर्माण के मामले में 90 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय लेखपाल की शिकायत पर की गई है।

यह अवैध निर्माण नगला हुकुम सिंह, रन्हेरा, कुरैवा और करौली बांगर सहित कई गांवों में एयरपोर्ट की कई बीघा भूमि पर किया जा रहा था।

जिला प्रशासन ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी थी। बताया गया है कि बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद इन स्थानों पर लगातार निर्माण कार्य जारी था।

आरोप है कि इस तरह के अवैध निर्माण से शासन की छवि धूमिल हो रही है और इससे राजकीय संपत्ति को भी क्षति पहुंच रही है।

गौरतलब है कि जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य चल रहा है और उसी को लेकर के एयरपोर्ट के फेज 2 के निर्माण के लिए इन गांवों की ज़मीन को अधिकृत किया गया है । अधिकृत करने के साथ ही यह भी आदेश दिया गया कि यहां पर कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा ।इसको लेकर नोटिस जारी कर दिया गया था कि कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा लेकिन उसके बावजूद भी इन गांव में लगातार कुछ लोगो के द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। लोगों के द्वारा अवैध रूप से यह कब्जे की कार्रवाई की जा रही थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए अब 90 लोगों के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img