Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad Crime: फरीदाबाद में सीवर में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

Faridabad Crime: फरीदाबाद में सीवर में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में एक सीवर से 35 वर्षीय युवक की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है, जो दो दिन से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत संजय कॉलोनी में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार में शोक की लहर है, वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। राकेश के भाई और भतीजे ने उसकी पत्नी पर हत्या का शक जताया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

सोमवार दोपहर सेक्टर-58 थाना पुलिस को सूचना मिली कि मैनहोल में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला, जिसके सिर पर चोट के निशान मिले। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को मैनहोल में फेंका गया। परिजनों ने शव की पहचान राकेश के रूप में की। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और हत्या की संभावना को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें