India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देशवासी एकजुट, सरकार के साथ खड़े

India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देशवासी एकजुट, सरकार के साथ खड़े

रिपोर्ट: रवि डालमिया

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही युद्ध जैसी स्थिति में देशभर में भारतवासी पूरी तरह से एकजुट नजर आ रहे हैं। हर वर्ग के लोग केंद्र सरकार के साथ कदमताल करते हुए मजबूती से खड़े हैं। विभिन्न रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशंस, स्वयंसेवी संस्थान और आम नागरिक युद्ध की स्थिति में देश का साथ देने को तत्पर हैं। आम जन का कहना है कि इस विकट स्थिति में हमें संयम और साहस दिखाना होगा। लोगों ने अपील की है कि खाद्य सामग्री का अनावश्यक भंडारण करने से बचें और समाज में फैलने वाली किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें।

देश के विभिन्न बाजार संगठनों का कहना है कि उन्हें बाजार की गिरती स्थिति की कोई चिंता नहीं है। उनका मानना है कि सरकार सीमा पर मजबूती के साथ डटी है और पाकिस्तान को उसकी सीमा में रखना जरूरी है। बाजार संगठनों ने कहा कि यह समय देशहित को प्राथमिकता देने का है और व्यापारिक नुकसान की परवाह किए बिना सरकार का साथ दिया जाना चाहिए। देश के आम नागरिकों का यह भी कहना है कि युद्ध की स्थिति में हर व्यक्ति को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए समाज में शांति और सहयोग का संदेश देना चाहिए।

>>>>>>>>>>

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img