उत्तर प्रदेशराज्य

Hapur Crime: गढ़मुक्तेश्वर से सिंभावली पुलिस और गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल अवस्था में गिरफ्तार

Hapur Crime: गढ़मुक्तेश्वर से सिंभावली पुलिस और गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल अवस्था में गिरफ्तार

रिपोर्ट: सौरभ शर्मा

हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर क्षेत्र अंतर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोकशी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ की। इस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान शौमीन उर्फ मुन्नू पुत्र यामीन निवासी ग्राम वैट, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा गौकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं। वहीं, उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सीओ गढ़मुक्तेश्वर वरुण मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार शौमीन उर्फ मुन्नू शातिर किस्म का गौकश है और उसके खिलाफ जनपद हापुड़ में गौकशी, लूट, हत्या का प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित करीब 20 संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य जिलों और थानों से उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players