उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पीएम की भ्रामक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की, युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hapur News : एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति के पैर छूते हुए भ्रामक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फोटो वायरल होने के बाद कोठी गेट चौकी प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि कोठीगेट पुलिस चौकी प्रभारी अनीस अहमद को पुराना बाजार में लोगों को चर्चा करते हुए सुना कि एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति के पैर छूते हुए का भ्रामक फोटो फेसबुक पर शेयर किया है। चौकी प्रभारी ने तुरंत इस मामले की जानकारी की तो पता चला कि मोहल्ला पीरबाउद्दीन निवासी नवेद राईन द्वारा फेसबुक पर यह फोटो वायरल किया गया था। चौकी प्रभारी ने आसपास के क्षेत्र में आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि इसके बाद चौकी प्रभारी आरोपी को तलाश करते हुए मोहल्ला पीरबाउद्दीन स्थित अंबेडकर प्राथमिक स्कूल के पास पहुंचे। पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर उसके द्वारा प्रधानमंत्री की भ्रामक फोटो फेसबुक पर वायरल करना पाया गया। इस पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img