मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में तेज वर्षा और हिमपात की आशंका व्यक्त की, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही दूसरे दिन भी बाधित

मौसम विभाग ने आज पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और मध्य प्रदेश में छिटपुट हल्की और मध्यम बारिश और उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी का भी संभावना व्‍यक्‍त की है।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर आवाजाही आज दूसरे दिन भी बंद है। राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक रोहित बस्कोत्रा ने बताया कि लगातार बारिश, पत्थर गिरने और नाशरी तथा बनिहाल के बीच कई स्थानों पर भू-स्खलन के कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि आवाजाही बहाल करने के प्रयास जारी हैं और राजमार्ग पर आवागमन की बहाली के लिए महाड़, कैफेटेरिया मोड़, डलवास, हागनी, कश्तीवाड़ी पाथर पर भूस्खलन, मलबे और पत्थरों को हटाने का काम चल रहा है। यात्रियों को सड़क बहाली का काम पूरा होने तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही न करने की सलाह दी गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img